कोण्डागांव
कोण्डागांव, 5 मई। छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में कोंडागांव जिले के राधे श्याम नेताम सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को हल्बा समाज में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। उक्त समारोह में जिला के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य रूप से जिले के नए उप संचालक डॉ. एम बी सिंग का स्वागत एवं सम्मान जिला के सभी सहयक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों द्वारा किया गया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने बधाई दी।
पांचों विकासखंड के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, जिला के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिलासंयोजक आर डी तिवारी,सह संयोजक एव तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारि संघ के जिला अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव,छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री मुकेश तिवारी,कोषाध्यक्ष देवेंद्र धृतलहरे, प्रेमसिंह ठाकुर संगठन सचिव ,नारायणपुर जिलाध्यक्ष माखनलाल पात्र ,जिला सचिव दुष्यंत कुमार ठाकुर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी कांकेर, जितेंद्र कुमार पैंकरा,दिकेश ठाकुर बालोद, राजेश पटेल रायपुर,नकुल राम लोधी कवर्धा, संतोष मरकाम,राजेश नेताम,महासचिव भवनसिंह राना,मालती नेताम,कोषाध्यक्ष एम एल चुरेंद्र,एम एस ध्रुव,राम नेताम,दिनेश नेताम, सी के कौशिक,वारीश नंद,महेश नाग,सुभद्रा मरकाम,गौकुमारी कोर्राम,भोला ठाकुर,डी के कुलदीप,डी पी साहू,धीरेंद्र नाग, जितेन्द्र पैकरा आदि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी गण के साथ अधिकारी कर्मचारी ने बधाई प्रेषित की है


