कोण्डागांव

एसपी विश्वकर्मा लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
05-Apr-2025 2:25 PM
एसपी विश्वकर्मा लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

कोण्डागांव, 5 अप्रैल। अयोध्या में स्थापित एवं पंजीकृत साहित्यिक ट्रस्ट लोक संचेतना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शशि शरण श्रीवास्तव अमल द्वारा कोण्डागांव निवासी इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त प्रज्ञा पुत्र वैद्य कवि एसपी विश्वकर्मा सृजेता को छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य में लोक संचेतना फाउंडेशन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और विस्तार के उद्देश्य से की गई है।  

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीवास्तव द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि एसपी विश्वकर्मा सृजेता वर्तमान में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के कोण्डागांव जिला अध्यक्ष तथा हिंदी साहित्य परिषद कोण्डागांव के उपाध्यक्ष पद पर भी सक्रिय हैं। वे लंबे समय से साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट