कोण्डागांव
कोण्डागांव, 5 अप्रैल। श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने हेतु मोबाइल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र श्रमिकों को उनके ग्राम स्तर पर ही श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे। असंगठित कर्मकारों के पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों और ग्रामों में किया जाएगा। 7 अप्रैल 2025 को कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम ईदागांव, लेमड़ी और केवटी, फरसगांव विकासखंड के कुल्हाडग़ांव, केशकाल विकासखंड के जागगांव और बड़ेराजपुर विकासखंड के चिचाड़ी में शिविर आयोजित होगा। 15 अप्रैल 2025 को माकड़ी विकासखंड के उलेरा और कोसाहरदुली, कोण्डागांव विकासखंड के चिचपोलंग, फरसगांव विकासखंड के जैतपुरी, केशकाल विकासखंड के अडेंगा और बड़ेराजपुर विकासखंड के पलना ग्रामों में शिविर लगेगा।
21 अप्रैल 2025 को कोण्डागांव विकासखंड के किबईबालेंगा, बनजुगानी और पलारी, फरसगांव विकासखंड के सिरसीकलार, केशकाल विकासखंड के ठाकुरपारा और बड़ेराजपुर विकासखंड के मारंगपुरी में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह 28 अप्रैल 2025 को माकड़ी विकासखंड के उड़ेंगा और जडक़ोंगा, कोण्डागांव विकासखंड के बुनागांव, फरसगांव विकासखंड के गदराबेड़ा, केशकाल विकासखंड के प्रधानचर्रा और बड़ेराजपुर विकासखंड के खजरावंड ग्रामों में मोबाइल शिविर लगाए जाएंगे।
श्रम विभाग ने श्रमिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी शिविर में आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचकर पंजीयन कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।


