कोण्डागांव

कोटवेल में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग
29-Mar-2025 10:32 PM
कोटवेल में विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग

माकड़ी ब्लॉक के 22 पंचायत के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

कोण्डागांव, 29 मार्च। कोण्डागांव जिला के जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत 22 ग्राम पंचायत के किसानों का समूह शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

किसानों का मांग है कि ग्राम पंचायत पूसापाल के आश्रित कोटवेल में 132/33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन स्थापित की जाए। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन को जमीन देने के लिए ग्राम सभा में एक प्रस्ताव भी पास किया है।

कोण्डागांव जिले में लो वोल्टेज की समस्या अब भी किसानों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों का दावा है कि, भीषण गर्मी और लो वोल्टेज की समस्या से उनकी फसल नष्ट हो रही है। इसी समस्या से अवगत करवाने आज किसानों का समूह कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर से मुलाकात के लिए पहुंचा।  किसान ने  कलेक्टर से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर सब स्टेशन स्वीकृत करने का आग्रह किया हैं।


अन्य पोस्ट