कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 23 मार्च। उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुणाल दुदावत कलेक्टर कोण्डागांव, वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, मनीषा ठाकुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव तथा गायत्री साय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव उपस्थित थे।
बैठक में लंबित मामलों और अंडर ट्रायल बंदियों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया जिनमें बंदी लबें समय से विचाराधीन है। अंडर ट्रायल बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा हुई। अण्डर ट्रायल मामलों की समीक्षा के अलावा, सजायाफ्ता बंदियों की स्थितियों पर भी चर्चा की गई और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों पर विचार किया गया।