कोण्डागांव
कलेक्टर ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट का किया निरीक्षण
21-Mar-2025 10:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 21 मार्च। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज ग्राम कोकोडी में निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के प्रबंध संचालक श्री विकास खन्ना द्वारा प्लांट के सभी ईकाइयों में निर्माण कार्य के प्रगति से अवगत कराया गया ।
कलेक्टर द्वारा बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्लांट में पानी की उपलब्धता का जायजा लिया और पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे