कोण्डागांव

पारंपरिक मेला में दी कानूनी जानकारी
08-Mar-2025 10:48 PM
पारंपरिक मेला में दी कानूनी जानकारी

कोण्डागांव, 8 मार्च। पांरपरिक मेला  कोण्डागांव में विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा स्टॉल लगाकर पारंपरिक मेले में आये आमजनो को प्रोजेक्टर के माध्यम से टोनही प्रताडऩा निवारण अधिनियम, यातायात अधिनियम, मानव तस्करी व जनचेतना इत्यादि का शॉर्ट फिल्म दिखाकर लोगों तक न्याय पहुंचाया गया।

साथ ही नि:शुल्क कानूनी सेवाएं, टोनही प्रताडऩा निवारण अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर  उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, कमलेश कुमार जुर्री जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो कोण्डागांव,  विक्रम प्रताप चन्द्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव , यशोदा नाग जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. कोण्डागांव, मनीषा ठाकुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव,  शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं  सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट