कोण्डागांव

टाटामारी में हर्षोल्लास से मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
08-Mar-2025 7:40 PM
टाटामारी में हर्षोल्लास से मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

'छत्तीसगढ़'  संवाददाता
केशकाल, 8 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केशकाल वनमंडल अंतर्गत इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में वन विभाग के द्वारा वनमंडल स्तरीय सम्मेलन व परिचर्चा का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि कांकेर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, डीएफओ गुरुनाथन एन, संयुक्त सचिव छग शासन विमला नावरिया, यूपीएससी एक्सपर्ट मेम्बर दीपक दास, भा.व.से प्रशिक्षु अधिकारी गौतम, केशकाल एसडीओ सुषमा जे. नेताम अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने वन विभाग के मैदानी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से संबोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना भी की गई। 
इस अवसर पर सभी महिलाओं को पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधे बांटे गए। साथ ही महिलाओं के स्वयं की जागरूकता के लिए महिला मार्गदर्शिका भी प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट