कोण्डागांव

प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के वारिसों को 12 लाख की आर्थिक सहायता
24-Feb-2025 10:45 PM
प्राकृतिक आपदा पीडि़तों के वारिसों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 24 फरवरी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्राप्त अधिकारों के तहत प्राकृतिक आपदा के तीन मामलों में पीडि़तों के वारिसों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की।

बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम छिंदली निवासी सोनाऊराम की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी सुकड़ीबाई को, वहीं ग्राम छिंदली के ही अमरसिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनकी माता गंगाबाई को सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, केशकाल तहसील के ग्राम रावबेड़ा निवासी जानकी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता गागरीबाई को आर्थिक सहायता दी गई।

कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्वीकृत सहायता राशि पीडि़तों के वारिसों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाए।


अन्य पोस्ट