कोण्डागांव

सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो में कोंडागांव की ममता को रजत
21-Jan-2025 11:00 PM
सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो में कोंडागांव की ममता को रजत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 21 जनवरी। नक्सल प्रभावित गांवों की बेटियां अब राष्ट्रीय स्तर के खेलों में मेडल ला रही हैं। सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में कोंडागांव की ममता को रजत पदक मिला।

 18  से 21 जनवरी तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता महाराष्ट्र (पुणे) में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में कोंडागांव जिले के 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा जूडो में  प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडिय़ों में से 3 खिलाडिय़ों  ने भाग लिया, जिसमें  ममता नेताम ने बेहतरीन प्रदर्शन  करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

उप महानिरीक्षक क्षे.मु. (भुव.) के मार्गदर्शन  एवं सेनानी 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अथक प्रयासों के तहत जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम वाहिनी स्तर पर लगातार चलाये जा रहे हंै।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इन प्रयासों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली है। पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी ममता नेताम तथा 41वीं वाहिनी के प्रशिक्षक उदय यादव को,  राणा युद्ववीर सिंह,उप महानिरीक्षक क्षे.मु. (भुव.), नरेन्द्र सिंह, सेनानी 41वीं वाहिनी एवं जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा हार्दिक बधाई एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।


अन्य पोस्ट