कोण्डागांव

विधायक लता ने जलाशय के सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन
20-Jan-2025 11:22 PM
विधायक लता ने जलाशय के सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन

कोण्डागांव, 20 जनवरी। विधायक लता उसेंडी ने अधोसंरचना मद द्वारा स्वीकृत नगरपालिका अंतर्गत आने वाले नहरपारा स्थित जलाशय के सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन किया।

यह जलाशय कई वर्षों से खराब पड़ा था। इस सौंदर्यीकरण से शहर के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है, साथ ही मंडी स्थिति रोड को सीसी रोड बनाने के लिए 49-49 लाख के भूमिपूजन किया गया है।

इस दौरान भाजपा पूर्व  जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,ग्राम के समस्त गायता पुजारी मांझी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट