कोण्डागांव
मुख्यमंत्री का फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत
13-Jan-2025 11:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कोंडागांव आगमन पर जनता ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
हेलिपैड से मुख्यमंत्री पुराने विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) पहुंचे, जहां विभिन्न समाज, संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वे विकास नगर स्थित स्टेडियम मैदान तक रोड शो के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने फूलों की वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ओपन व्हीकल में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। नगर के विभिन्न समाजों और संगठनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


