कोण्डागांव

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, कड़ाके की ठंड के बीच प्रभातफेरी शुरु
30-Dec-2024 9:59 PM
 गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, कड़ाके की ठंड के बीच प्रभातफेरी शुरु

कोंडागांव, 30 दिसंबर। कोण्डागांव के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में 6 जनवरी को सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पवित्र पर्व के उपलक्ष में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण आज से ही देखने को मिल रहा है। आज 30 दिसंबर की सुबह करीब 4.30 बजे गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई।

 कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक था। प्रभात फेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शब्द गायन और अरदास के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस फेरी में सिख समुदाय के महिलाएं, बच्चे, और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गुरुद्वारा के सेवादारों ने बताया कि प्रकाश पर्व के दिन विशेष कीर्तन, अरदास, और लंगर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, गुरुद्वारा को रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने जानकारी दी कि प्रभात फेरियां 6 जनवरी तक प्रतिदिन जारी रहेंगी।


अन्य पोस्ट