कोण्डागांव

मासूम से रेप, आरोपी मामा गिरफ्तार
23-Dec-2024 10:14 PM
मासूम से रेप, आरोपी मामा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 23 दिसंबर। जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र से 22 दिसंबर को 7 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार  7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने रेप किया था। इस घटना से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को कोंडागांव के जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पीडि़ता जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। आरोपी मामा मजदूरी करता है।

पीडि़ता का ऑपरेशन करने वाले जिला अस्पताल कोंडागांव के डॉ. एस. नागुलन ने बताया कि कल बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत के चलते तत्काल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चला। कल की तुलना में पीडि़ता का स्वास्थ्य आज बेहतर है।

मर्दापाल के एसडीओपी सतीश भार्गव ने बताया कि कल मामले की जानकारी मिली थी। आरोपी पीडि़ता का रिश्ते का मामा और ओरछा का निवासी है जो लगभग 15 दिन पहले र्इंट निर्माण मजदूरी के लिए पीडि़ता के गांव में आया था। घटना वाले दिन आरोपी ने बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाकर रेप किया। सूचना पर  मर्दापाल थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली।

फरार होने की कोशिश में था

 घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मोबाइल बंद कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अनाचार और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट