कोण्डागांव

कार-बाइक की टक्कर, 2 घायल, एक की हालत नाजुक
22-Dec-2024 9:56 PM
कार-बाइक की टक्कर, 2 घायल, एक की हालत नाजुक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 दिसंबर। सिटी कोतवाली कोण्डागांव के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर मसोरा टोल प्लाजा के पास एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। शनिवार को कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में अरंडी गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार, बाइक सवार विष्णु मंडावी (22) और संजय मंडावी अरंडी गांव से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोण्डागांव से केशकाल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विष्णु मंडावी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, विष्णु मंडावी को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। संजय मंडावी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।


अन्य पोस्ट