कोण्डागांव

स्कूल परिसर में मना क्रिसमस पर्व
22-Dec-2024 9:50 PM
स्कूल परिसर में मना क्रिसमस पर्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 दिसंबर। स्थानीय चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शनिवार को क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मसीह वंदना से हुई वही बतौर अतिथि फादर साइन द्वारा क्रिसमस पर्व की महिमा पर प्रकाश डालते हुए ईसा मसीह के उद्देश्यों को मनुष्य मनुष्य की सेवा करना ही ईश्वर के प्रति सच्ची आराधना बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर शांतानी द्वारा बाइबल के मुख्य संदेश को पढक़र बताया गया।

स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सिसिलिया ने क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ईश्वर प्रेम और शिक्षा वो दरवाजा है, जिसे खोलकर विद्यार्थी तरक्की के सारे रास्ते खोल सकते हैं।

इस अवसर पर ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटिका का मंचन भी किया गया। मंच पर देवदूत के आगमन के साथ ही नाटिका की शुरुआत हुई।

भविष्यवाणी के अनुसार एक तारा उसी जगह पूर्ण रोशनी में चमका जहां ईश्वर के पुत्र प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ है। यह संदेश देवदूत ने आकर चरवाहों से कहा चरवाहे खुशी के मारे नाचते- गाते अपनी मुक्ति दाता के दर्शन करने निकल पड़े। तारे की खोज में तीन दार्शनिक भी निकले और अपने प्रभु को चरनी में कपड़ों में लिपटा देखा भाव विभोर हो जाते हैं।

इस मौके पर रूपा डेविड, नरेश इक्का, सिस्टर रीना, लक्ष्मीकांत नायडू, धर्मेंद्र यादव, भावेश पटेल, हितेन ठाकुर, संकेत साहू एवं खुशबू देवांगन सहित अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट