कोण्डागांव

बड़ेराजपुर में किसान संगोष्ठी
22-Dec-2024 9:49 PM
बड़ेराजपुर में किसान संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 22 दिसंबर। कोंडागांव जिले के विकासखंड मुख्यालय बड़ेराजपुर में कृषक संगोष्ठी शनिवार को आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सेवक नेताम, विशिष्ट अतिथि गीतेश पांडे केशव सिंह ठाकुर कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत बड़े राजपुर पतीराम मरकाम बड़ेराजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनाराम मरकाम की उपस्थिति में कृषि वाटर सेड बड़ेराजपुर के द्वारा  मोनो ब्लॉक पंप का किसानों को वितरण किया गया। लगभग 890 किसानों को  सम्मान किया गया।

वाटर शेड के प्रोजेक्ट अधिकारी  सी. एस.कश्यप  की मौजूदगी रही। समूह विकास अधिकारी  मनमोहन पैकरा व सचिव पुनीत लाल नेताम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट