कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 दिसंबर। नौसेना दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर 1 सीजी गल्र्स बटालियन के तत्वावधान में नौसेना दिवस का आयोजन मुख्य अतिथि गोवर्धन पांडे अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति ने ध्वजारोहणकर परेड की सलामी ली। अपने उद्बोधन में नौसेना के शहीद वीर जवानों को स्मरण करते हुए व एनसीसी कैडेट एवं छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ देश एवं समाज कल्याण में अपने अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनूप कुमार विश्वास प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को देशभक्ति भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
सुभाष हंसदा सूबेदार 1 सीजी गल्र्स बटालियन ने कहा कि हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है। इसकी स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से की गई थी।
दासु दीवान वरिष्ठ नागरिक एवं गंगा देवांगन व वीरेंद्र पटेल ने शहीद वीरों को नमन करते हुए देश के युवाओं को अपने बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। आभार व्यक्त करते हुए श्यामलाल उप प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने नौसेना दिवस पर वीर सपूतों को सलाम किया, जिनकी वजह से हमारा देश सुरक्षित है।
कार्यक्रम को सफल बनाने भारत राम मांडवी व्याख्याता, रश्मि चंद्रवंशी व्याख्याता, विनीता सेठिया व्याख्याता, गीता ठाकुर व्याख्याता, सुशील सिंह व्याख्याता, संजू साहू व्याख्याता एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।