कोण्डागांव

देवनाथ का अंतर विश्वविद्यालयीन खो-खो स्पर्धा के लिए चयन
02-Dec-2024 8:36 PM
 देवनाथ का अंतर विश्वविद्यालयीन खो-खो स्पर्धा के लिए चयन

कोण्डागांव, 2 दिसंबर। शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव के बीए प्रथम वर्ष के छात्र देवनाथ उइके का चयन अंतर विश्वविद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

देबनाथ शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतियोगिता फकीर मोहन विश्व विद्यालय बालासोर ओडिशा में 3 से 6 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर शहिद महेन्द्र कर्मा विश्व विद्यालय में 30  से 1 दिसंबर को आयोजित की गई।

महाविद्यालय के खेल अधिकारी एच.आर. यदु ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित रूप से अक्टूबर और नवंबर  माह में  खो-खो, खेल का अभ्यास करवाया गया  है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र-छात्राएं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाडिय़ों का लक्ष्य राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।  देवनाथ उइके  के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.आर. पटेल ,प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट