कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 30 नवंबर को कोण्डागांव के कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री और विधायक मोहन मरकाम की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को किसानों के खिलाफ षड्यंत्र करार दिया।
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान नहीं खरीद रही है और 3100 रुपये प्रति च्ंिटल के वादे को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बारदाना की कमी, टोकन वितरण में देरी, और भुगतान में अनियमितताओं से किसान परेशान हैं। कांग्रेस ने 3217 रुपये प्रति च्ंिटल की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भाजपा की नई नीति पर सवाल उठाए, जिसमें धान उठाव और मिलिंग प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं, जिससे समितियों और राइस मिलरों के बीच विवाद बढ़ा है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।