कोण्डागांव

पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन
14-Nov-2024 9:54 PM
पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

15 नवंबर तक होंगे विभिन्न आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 14 नवंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के माध्यम से सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व 13 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। इस उपलक्ष्य में आज कोण्डागांव के सिख समुदाय द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। 

 नगर कीर्तन की शुरुआत पंच प्यारों की अगुवाई में हुई। निशान साहब के साथ गुरु नानक जी की महिमा का गुणगान करते हुए यह नगर कीर्तन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। श्रद्धालु कीर्तन करते हुए नगर में गुरु नानक देव जी के उपदेशों और शिक्षाओं को प्रसारित करते नजर आए।

गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें अखंड पाठ, कीर्तन दरबार, और गुरु का अटूट लंगर प्रमुख हैं।  15 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर्व की पूर्णता के अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष अरदास और भोग का आयोजन होगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट