कोण्डागांव
देव उठनी एकादशी पर तुलसी विवाह की धूम
12-Nov-2024 10:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 12 नवंबर। देव उठनी एकादशी के अवसर पर 12 नवंबर को तुलसी और शालिग्राम का विवाह पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर कोण्डागांव में भक्तों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
तुलसी विवाह की तैयारियां सुबह से ही लोगों के घरों में जोर-शोर से चल रही थी। घर-आंगन की सफाई के बाद रंगोली से सजावट की गई। बाजार में भी खूब रौनक रही। पूजा सामग्री जैसे गन्ना, रंगोली, दीपक, फूल, मिठाइयां आदि की खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े।
तुलसी विवाह को शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर भक्तों ने तुलसी और शालिग्राम का विवाह पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न किया। कोण्डागांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे