कोण्डागांव

दीपों की रोशनी से विद्यालय रौशन
03-Nov-2024 8:51 PM
दीपों की रोशनी से विद्यालय रौशन

स्वच्छ दिवाली सार्थक दिवाली का दिया संदेश

कोंडागांव, 3 नवंबर। जोन्दरापदर विद्यालय में सांस्कृतिक नृत्यों, गीतों के साथ राज्य स्थापना दिवस व दीपोत्सव मनाया। बच्चों ने फूलों की रंगोली बनाई। कार्यक्रम में स्वच्छ दिवाली सार्थक दिवाली का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस व  रोशनी के त्यौहार दीपावली के अवसर पर प्राथमिक शाला जोन्दरा पदर में परम्परागत भरतीय संस्कृति से बच्चों को परिचित कराने  परम्परागत हाथ से बने मिट्टी के दियों से विद्यालय को रोशन करने के साथ साथ प्रधान पाठक मधु तिवारी के मार्गदर्शन में फूलों  की रंगोली बनाई। साथ ही भगवान  श्रीराम, कृष्ण की  परम्परागत  वेशभूषा धारण कर आकर्षण  जनजातीय सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने सबको प्रभावित किया। राज्य स्थापना दिवस के साथ स्वच्छ दिवाली सार्थक दिवाली  का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों को कपड़े, व कागज के थैली का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।   छत्तीसगढ़  राज्य निर्माता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी से बच्चे प्रेरित परिचित हुए। बच्चों ने आकर्षक  लोक नृत्यों ,गीतों ,का गायन कर राज्योत्सव व दीप पर्व की खुशियां मनाई।


अन्य पोस्ट