कोण्डागांव

राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शास. स्कूल बड़ी बेंदरी ने लहराया जीत का परचम
20-Oct-2024 10:42 PM
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शास. स्कूल बड़ी बेंदरी ने लहराया जीत का परचम

कोण्डागांव, 20 अक्टूबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंदरी ने अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 में लहराया जीत का परचम।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेबेंदरी ने प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में व्याख्याता अंकित गुप्ता एवं अलीबख्श शेख के मार्गदर्शन में   भुवनेश्वर सूर्यवंशी के सहयोग से  छात्र बीरेंद्र यादव ने अंबिकापुर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सतत् भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अंतर्गत उपकथानक अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बड़े बेंदरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उक्त कार्यक्रम अंबिकापुर में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित किया गया था। ज्ञात हो कि उक्त मॉडल  ब्लॉक , जिला , एवं जॉन तीनो  स्तर  पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था । गत वर्ष  2023- 24 का जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पर्यावरण संबंधित समस्या पर आधारित मॉडल में शा. उ. मा. विद्यालय बड़े बेंदरी में प्रथम स्थान प्राप्त  प्राप्त किया था। ज्ञात हो की पूर्व में भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय बड़े बेंदरी के व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में  विज्ञान प्रदर्शनी के क्षेत्र में राज्य स्तर पर वर्ष 2018 में द्वितीय स्थान एवं वर्ष 2019 में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान एवं पश्चिम भारत विज्ञापन मेला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था साथ ही  वर्ष 2019 से इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष बड़े बेंदरी के आइडिया का चयन होता रहा है एवं इस वर्ष जुलाई में राजनांदगांव में आयोजित  राज्य  स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया था। विद्यालय के विद्यार्थियों का विज्ञान के क्षेत्र से संबंधित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,इंस्पायर अवार्ड मानक ,कबाड़ से जुगाड़ , राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में हमेशा उत्कृष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलता है।

उक्त उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र बीरेंद्र यादव एवं मार्गदर्शन शिक्षक अंकित गुप्ता को बधाई देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट