कोण्डागांव

छत्तीसगढ़ महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित
14-Oct-2024 8:39 PM
छत्तीसगढ़ महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित

कोंडागांव, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनके उत्थान की दिशा में एक नई पहल का प्रतीक है। हाल ही में कोषागांव में आयोजित बैठक में महिलाओं ने एकजुटता से संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने अपनी सर्व-सहमति से संगठन के लिए जिला अध्यक्ष के रूप में अनुराधा सोरी, उपाध्यक्षों के रूप में मनबती मरकाम, जानकी, और राधिका, तथा सचिव के रूप में यशोदा नेताम का चयन किया। सहसचिव के पद पर नसीब मरकाम और मनीषा बघेल को मनोनीत किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष का पद सुखबती नेताम को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों में करिश्मा, खुशबू, और अंजू को शामिल किया गया है।

गठित महिला संगठन की जिला इकाई अब जिले में महिला अत्याचार, घरेलू हिंसा, और महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। यह संगठन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।


अन्य पोस्ट