कोण्डागांव

नशे में धुत भाभी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल
10-Oct-2024 10:54 PM
नशे में धुत भाभी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल

कोण्डागांव, 10 अक्टूबर। बयानार थाना क्षेत्र के गांव बडक़ो में मंगलवार की रात नशे में धुत भाभी ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे देवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें लक्षण नेताम (45) को उनकी भाभी जुनाय ने नशे की हालत में कुल्हाड़ी से पीठ में वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह हमला नशे की हालत में हुए आपसी विवाद के चलते हुआ। घायल लक्षण नेताम को पहले बयानार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आज उन्हें जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर कर दिया गया है। उनका उपचार जारी है।

 


अन्य पोस्ट