कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, उपाध्यक्ष बालकुंवर प्रधान ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की समीक्षा की और बताया कि वर्तमान समय में भाजपा अपने निर्धारित लक्ष्य से आगे चलते हुए विगत सदस्यता अभियानों से भी अधिक सदस्य बना लिए हैं।
भाजपा सदस्यता अभियान का ऑनलाइन पोर्टल 15 अक्टूबर को बंद हो जाएगा और इसके बाद सभी प्रभारी एवं पदाधिकारी ऑफलाइन पद्धति से सदस्यों को जोडऩे की प्रक्रिया को जारी रखेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने हेतु निर्देश दिए गए और उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर शहर, उत्तर व दक्षिण मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रमुख पदाधिकारीगण व सहयोगी जन उपस्थित रहे।