कोण्डागांव

सर्मपण वृद्घाश्रम का निरीक्षण
04-Oct-2024 10:47 PM
 सर्मपण वृद्घाश्रम का निरीक्षण

कोण्डागांव, 4 अक्टूबर। गुरुवार को गायत्री व्यवहार न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सर्मपण वृद्घा आश्रम कोण्डागांव का निरीक्षण किया गया। 

 साफ-सफाई में व्यवस्थित पायी गयी। साथ ही सचिव के द्वारा वृद्घजनों के कक्ष में जाकर उनका स्वास्थ्य का जायजा लिया गया एवं कोई भी वृद्घजन यदि बीमार हो जाये तो उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में उपचार करने हेतु वृद्घा आश्रम के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

इसी दौरान वृद्घजनों के प्रति विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर उनके अधिकारों को बताते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के संबंध में जानकारी देते हुए अन्य अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सुरेन्द्र भट्ट प्रतिधारक अधिवक्ता कोण्डागांव, पारेश्वर देवांगन, विवेक कश्यप पीएलव्ही एवं वृद्घा आश्रम के समस्त स्टॉफ सहित वृद्घजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट