कोण्डागांव

लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
01-Oct-2024 10:48 PM
लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 1 अक्टूबर।  दो दिन में लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार से निर्देश प्राप्त हुआ है कि लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों की अभियान चलाकर गिरफ्तार करें।

अति0. पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोण्डागांव प्रभारी निरी. सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में स्थाई वारंटीयों का पता लगाया जा रहा था।

थाना कोण्डागांव पुलिस के 2 दिवस के अंदर 10 स्थाई वारंटीओ के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर 10 स्थाई वारंट तामिल कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट