कोण्डागांव

कोण्डागांव, 16 सितंबर। भारत के महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर की देर शाम कोण्डागांव के न्यू सर्किट हाउस में अभियंता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन कोण्डागांव ठेकेदार संघ के माध्यम से किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, विभिन्न विभागों के अभियंता व अधिकारी मौजूद रहे। अभी अभियंताओं को श्री फल और शाल देकर सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय कोण्डागांव के न्यू सर्किट हाउस प्रांगण में सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के अवसर पर इंजीनियर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सर एम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, सर एम विश्वेश्वरैया एक महान अभियंता, प्रशासक और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता थे। उनका जन्म आज ही के दिन 15 सितंबर 1861 को मैसूर राज्य में हुआ था।
और उनका निधन 14 अप्रैल 1962 को बेंगलुरु में हुआ।
उन्होंने शिक्षा-दीक्षा बेंगलुरु से प्राप्त की। शिक्षा के पश्चात उन्होंने अभियंता के रूप में अपना करियर प्रारंभ किया। उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने और हमारे समाज को निरंतर विकसित करने में मदद करते हैं। आज के दिन हम उन महान इंजीनियरों को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने अपने ज्ञान, कौशल और समर्पण से हमारे देश, प्रदेश और गांव को विकसित करने में मदद की है।