कोण्डागांव

माता पहुचानी का अनुष्ठान
10-Sep-2024 9:36 PM
माता पहुचानी का अनुष्ठान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 सितंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बाजार परिसर में स्थित शीतला माता मंदिर माता गुड़ी में मंगलवार को माता पहुचानी का पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर माता के भक्त अपने साथ माता सेवा के तौर पर चढ़ावा या भेंट लेकर पहुंचते हैं।
माना जाता है कि, माता के समक्ष विपत्तियों से दूर रखने के लिए श्रद्धालु मन्नतें करते हैं। मन्नत पूरी हो जाने पर माता पहुचानी के अवसर पर यहां माता सेवा पहुँचाई जाती है। सेवा में बकरा या मुर्गे की बलि चढ़ाई जाती है।

कोण्डागांव के शीतला माता मंदिर माता गुड़ी में सभी आम श्रद्धालुओं की तरह अपनी हाजिरी भरते हैं। यहां पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी आम श्रद्धालुओं की तरह माता पहुचानी के अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आए।

 कोण्डागांव के शीतला माता मंदिर माता गुड़ी में वर्ष में दो बार माता पहुचानी पर्व का आयोजन किया जाता है। वर्ष का पहला माता पहुचानी माघ माह में आयोजित होता है।  माघ माह के माता पहुचानी पर्व में आधिकारिक तौर से कोण्डागांव नगर मेला का तिथि घोषित किया जाता है। तो वहीं वर्ष का दूसरा माता पहुचानी पर्व भाद्र माह में मंगलवार को मनाया जाता है। इसके बाद ही अब कोण्डागांव नगर में नवा खाई का पर्व मनाया जाएगा। उसके बाद पूरे क्षेत्र के अलग-अलग परगना में अलग-अलग तिथियों में नवा खाई का पर्व मनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट