कोण्डागांव

जल शक्ति अभियान रैली निकाली
08-Sep-2024 10:32 PM
जल शक्ति अभियान रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 8 सितंबर। जिला प्रशासन कोंडागांव की मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में जल शक्ति अभियान के थीम ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित व सशक्त करने हेतु संस्था के उप प्राचार्य आलोक मेश्राम ने सेव वाटर सेव लाइफ, हैप्पी मदर हैप्पी वाइफ कथन के माध्यम से नारी शक्ति से जल शक्ति और जल के महत्व को बताते हुए कहा कि जल संरक्षण में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी तभी हमारा जीवन सुरक्षित होगा।

संस्था में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में रेड क्रॉस,स्काउट गाइड एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली में जल संरक्षण नारे जैसे जल ही जीवन है,जल है तो कल है, पानी बचाओ जीवन बचाओ नारे लगाते हुए नगर भ्रमण कर जल संरक्षण के लिए जन जन को जागरूक किया गया।

इस रैली में मोहनलाल बोगा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो सुरेश देवांगन संकुल समन्वयक जितेश दर्शन, मनीष तरार, पुनीत देवांगन  संगीता बघेल,अनीता बघेल, शांति कोर्राम,सुधा कोसरे,  प्रतिभा नायक,देवी भगत, राम, नरेंद्र, सुनील, लोकेश्वर, राधिका आदि उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने दी।


अन्य पोस्ट