कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 सितम्बर। कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शासकीय धान खरीदी केन्द्र में कुल 706.90 क्ंिवटल धान कीमत 1555830.70 का गबन किया गया।
कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र खरीदी प्रभारी बालनाथ दीवान एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा।
2 सितंबर को प्रार्थिया ललिता मरकाम, खाद्य विभाग एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता कर 706.90 क्ंिवटल धान की फर्जी खरीदी किया जाना पाये जाने की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में धारा 420, 409, 34 भादवि. के तहत् अपराण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान शासकीय लैम्पस गिरोला में शासकीय धन का दुरुपयोग कर कूटरचना करके धान की राशि को शासकीय कर्मचारियों द्वारा गबन करना पाये जाने पर गुरुवार को आरोपी बालनाथ दिवान व आरोपियां को गिरफ्तार कर सूचना उनके परिजनों को दिया गया। प्रकरण में 1 आरोपी फरार है।