कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 सितंबर। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन से भाजपा के सदस्यता महापर्व कार्यक्रम प्रारंभ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने सदस्यता अभियान के बारे में बताया। साथ ही पार्टी के प्राथमिक सदस्य और सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी और इनके बीच अंतर को समझाया है।
कोण्डागांव के भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला सह सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक सदस्य का 6 वर्ष का कार्यकाल होता है। 6 वर्ष के कार्यकाल के बाद यह स्वयं ही समाप्त हो जाता है, जिसके बाद 6 साल के पुन: सदस्यता लेना होता हैं।
इसे लेकर भाजपा इन दिनों भाजपा सदस्यता महापर्व कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसके तहत कोण्डागांव जिला में भी इस कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। लक्ष्य रखा गया है कि, कोण्डागांव जिला के प्रत्येक बूथ में 200 भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य जोड़े जाएं।
भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता महा अभियान के तहत मुख्यरूप से मनोज जैन, ओम टावरी, गोपाल दीक्षित, प्रवीर बदेशा, जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, संतोष पात्र, संजू पोयाम, दीपेंद्र नाग, मीनू कोर्राम एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।