कोण्डागांव

कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया
28-Jul-2024 10:19 PM
कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 28 जुलाई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा इंडोर ऑडिटोरियम में कारगिल विजय दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

 सर्वप्रथम कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मौन धारण कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।  बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के गौरव गाथा के बारे में जानकारी दी।  इसके बाद पूर्व सैनिकों ने संगठन गीत गाया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक मोहन मरकाम और नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के करकमलों से शहीद परिवार, रक्तदाताओं, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों, ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, मीडियाकर्मियों, समाज सेवकों, पुलिस अधिकारीगण और साँस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया।

 कलेक्टर कुणाल दूदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक मोहन मरकाम और नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कारगिल विजय दिवस के बारे में प्रकाश डाला और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के कार्यो की प्रशंसा की। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार, पूर्व विधायक मोहन मरकाम और नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी को शॉल, श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने सभी अतिथियों का कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर  शहीद परिवार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, संगठन सचिव चेतन वर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सह सचिव रवि ठाकुर, केशकाल ब्लॉक के अध्यक्ष आसमन मंडावी, फऱसगांव ब्लॉक के अध्यक्ष बप्पा नंदी, उपाध्यक्ष बलदेव नेताम, सचिव रिकेश कुँवर, बड़ेराजपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष रुपउ राम नेताम, संगठन के सदस्य  मेहतर राम कोर्राम, बी. डी. एन. सिंह, प्रेम सिंह देवाँगन, परदेशी राम साहू, रूपधर राम, अमृतलाल देवाँगन, बाबूलाल देवाँगन, हीरासिंह कोर्राम, लच्छू राम, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती चाँदनी कोर्राम, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना नंदी, सचिव शकुंतला कुंवर,  सह सचिव आकांक्षा तिवारी, अन्य मातृशक्तिया, नारायणपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव अशोक कुमार, सेवारत सैनिक, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत, थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, जन प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यक्ति और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव में नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट