कोण्डागांव
महावीर कृषि केंद्र 21 दिन के लिए प्रतिबंधित, एक को नोटिस
07-Jul-2024 9:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 7 जुलाई। माकड़ी की महावीर कृषि केंद्र 21 दिन के लिए व्यापार हेतु प्रतिबंधित व मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने पर शामपुर की महेश ट्रेडर्स को नोटिस दिया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को कृषि सामग्री विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माकड़ी स्थित महावीर कृषि केंद्र में स्टॉक पंजी का संधारण नहीं पाया गया। इस कारण दुकान को व्यापार हेतु 21 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके साथ ही शामपुर के महेश ट्रेडर्स में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक डीपी तांडे, सहायक संचालक दीपक शर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आनंद नेताम उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे