कोण्डागांव

न्यायालय भवन परिसर में पौधरोपण
05-Jun-2024 10:21 PM
न्यायालय भवन परिसर में पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवार न्यायालय भवन परिसर कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।

 उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में प्रिंशिला पॉल होरो, जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव, कमलेश कुमार जुर्री अपर सत्र न्यायाधीश(एफ.टी.एस सी.)पॉक्सो कोण्डागांव, शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव एवं गायत्री साय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव व समस्त अधिवक्तागण/ कर्मचारीगण के द्वारा परिवार न्यायालय परिसर कोण्डागांव में बारी- बारी से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। तथा प्रत्येक वृक्षो को एकत्र कर नाम देकर अधिकृत किया गया।

इसी दौरान उपस्थित जनसमूहों को पर्यावरण की महत्ता को बताते हुए उसके संबंध में बने कानून की बिंदुवार जानकारी देकर विधिक जागरूकता शिविर भी सम्पन्न कराया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं ऐसे में पेड़- पौधें, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ इत्यादि के महत्व को समझने हेतु जागरूक किया गया।

 उल्लेखनीय है कि उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में पूरे माह पृथक- पृथक जगहों पर वृक्षारोपण किया जाता रहेगा।


अन्य पोस्ट