कोण्डागांव

ओडिशा में भाजपा की जीत पर जताया जनता का आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 5 जून। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी के ओडिशा प्रदेश की सह प्रभारी बनने के बाद ओडिशा में 24 साल के बाद लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद लता उसेंडी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा की जनता ने मोदी जी पर भरोसा किया और मोदी की गारंटी के कारण ही इतनी बड़ी जीत मिली।
ये जीत ओडिशा की जनता की है। प्रदेश का मुखिया ओडिय़ा बोलने वाला ओडिय़ा समझने वाला चाह रहे थे।
ओडिशा एवं भाजपा के सभी प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं की मेहनत जिसका परिणाम आज ओडिशा में दिख रहा है, जिसके कारण लोकसभा में 21 में 19 सीट और 24 साल के बाद विधानसभा में भाजपा को बहुमत मिला।
लता उसेंडी ने सहप्रभारी बनने के बाद लगातर ओडिशा में प्रवास में रही जिसका परिणाम लोकसभा और विधानसभा चुनाव ओडिशा में दिखा।