कोण्डागांव
भगवान परशुराम जयंती पर निकाली रैली
11-May-2024 9:19 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 11 मई। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा कई कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी में नगर में शोभायात्रा, झांकी रैली निकाली गई।
नगर के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित ब्राह्मण समाज के भवन में परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ब्राह्मण समाज के जन, महिलाएं, बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभी की मौजूदगी में सुबह से परशुराम जयंती कार्यक्रम पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए। वहीं देर शाम नगर में रैली कभी आयोजन किया गया। साथ ही समाज के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे