कोण्डागांव

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में किरंदुल की कृति यादव को स्वर्ण
05-May-2024 9:28 PM
राष्ट्रीय ताइक्वांडो में किरंदुल की कृति यादव को स्वर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली/किरंदुल, 5 मई।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में विगत दिनों किया गया, जिसमें केवीएस किरंदुल की छात्रा कृति यादव ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय, किरंदुल नगर, दंतेवाड़ा जिले तथा छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। 
 
इसी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय किरंदुल की कक्षा 10वीं की छात्रा अनुष्का यादव, पाखी बघेल और रुचिता पात्रे ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इनके पिता शिव प्रसाद यादव अंबिकापुर में एलआईसी एजेंट है एवं माता सीमा यादव किरंदुल के पशु विभाग में परिचारक है।      

इस उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के प्राचार्य बलजिंदर सिंह, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने मार्शल आर्ट के खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा खिलाडिय़ों ने अपनी इस सफलता का श्रेय व्यायाम शिक्षक विनोद तबूना, ताइक्वांडो प्रशिक्षक तरुण गंगबेर तथा अपने माता-पिता को दिया है।


अन्य पोस्ट