कोण्डागांव

दिवंगत भाजपा नेता दिलावर कपाडिय़ा के घर पहुंचे सीएम
31-Mar-2024 10:09 PM
दिवंगत भाजपा नेता दिलावर कपाडिय़ा के घर पहुंचे सीएम

 परिवार से मिलकर जताई संवेदना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 31 मार्च। दिवंगत भाजपा नेता दिलावर कपाडिय़ा के घर मुख्यमंत्री ने पहुंचकर परिवार से मिलकर संवेदना जताई।

ज्ञात हो कि कोण्डागांव जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिय़ा का 6 मार्च को सडक़ हादसे में निधन हो गया। दिलावर कपाडिय़ा भाजपा के कद्दावर कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को देवतुल्य कहकर संबोधित किया, वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के तत्काल बाद में कोण्डागांव नगर के बाजार पारा स्थित दिलावर कपाडिय़ा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल से मुलाकात की। उन्होंने दिलावर कपाडिय़ा के परिवार के समक्ष दुख संवेदना व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप, विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट