कोण्डागांव

छात्र-छात्राओं को दी कानूनी जानकारी
23-Mar-2024 12:45 PM
छात्र-छात्राओं को दी  कानूनी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 मार्च। 
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान -माकड़ी में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव अध्यक्ष न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल अध्यक्ष, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव अंबा साह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विधिक सेवा जागरूकता की गई।

सचेत अभियान के तहत लोगों को  साइबर क्राईम से बचने से संबंधित जानकारी बताया गया। बाल विवाह रोकथाम, मध्यस्थता कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सहायता एवं अन्य विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
 


अन्य पोस्ट