कोण्डागांव

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह पहुंचे कोंडागांव
07-Feb-2024 8:58 PM
भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह पहुंचे कोंडागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 फरवरी। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह आज कोण्डागांव पहुंचे। कोंडागांव भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

रजनीश सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को आगमी कार्ययोजनाओं की जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए।

 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, ओम टावरी, जसकेतु उसेंडी, जैनेंद्र ठाकुर, हर्ष ढिल्लन, दिलावर कपाडिय़ा, संतोष पात्र,गप्पी सुराना, जोसफ,बंटी नाग,अविनाश सोरी, अंकुश जैन, नागेश, विकास दुआ, शीतल, धनसूदास, रौनक पटेल, टिंकू एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट