कोण्डागांव

मधु को भारत रत्न अटल सम्मान
29-Dec-2023 9:54 PM
मधु को भारत रत्न अटल सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 दिसंबर।
नेशनल राइटर्स एन्ड टीचर्स अवार्ड सेरेमनी में कोंडागांव की मधु तिवारी को  भारत रत्न अटल  सम्मान मिला।

 विश्व हिंदी रचनाकार मंच एव अंतरराष्ट्रीय महिला मंच द्वारा बिलासपुर के एक होटल में 28 अक्टूबर को प्रदेश के शिक्षक साहित्यकारों की कविताओं के साझा सँग्रह  का विमोचन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  नेशनल राइटर्स एंड टीचर्स अवॉर्ड सेरेमनी में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के अध्यक्ष राघवेन्द्र  ठाकुर व अन्य  आमन्त्रित अतिथियों के कर कमलों से कोंडागांव की शिक्षिका साहित्यकार मधु तिवारी को उनके साहित्यिक अवदान, साहित्य के विभिन्न  प्रकल्पों कवित लेखन, कहानी ,बाल कविताएं, साक्षात्कार, साहित्य को बालोपयोगी बनाकर बच्चों की साहित्यिक रूचि जागृत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अटल काव्य रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि मधु ने केवल शिक्षा ही नहीं साहित्य, समाजसेवा,कला संस्कृति  आदि विभिन्न आयामों में अपनी  शसक्त उपस्थिति दर्ज करा योग्यता व प्रतिभा के बल पर देश प्रदेश में अपना व कोंडागांव जिले का नाम रोशन किया है। अब तक तीन पुस्तकें, सत्रह साझा काव्य संग्रह, बाल कविताएं समग्र शिक्षा द्वारा प्रकाशित हुई है।जिसे प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों के पढऩे हेतु भेजा जाएगा।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभा त्रिपाठी,डॉ. संगीता बनाफर, प्रीति प्रसाद,स्मृति मिश्रा कामिनी कौशिक, विमला माहेश्वरी सहित प्रदेश भर से आये साहित्यकार कवि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट