कोण्डागांव
मंडल-बूथ सशक्तिकरण पर भाजयुमो की बैठक
29-Dec-2023 9:21 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 29 दिसंबर। भाजपा युवा मोर्चा जिला कोंडागांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन जिला महामंत्री विकास दुआ द्वारा दिया गया।
मंच संचालक जिला महामंत्री नागेश देवांगन द्वारा किया गया। आभार व्यक्त प्रदेश कार्यसिमिति सदस्य गामा जायसवाल द्वारा किया गया। आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत सभी मंडल एवं बूथ सशक्तिकरण के तहत बैठक रखी गई।
साथ ही कोंडागांव के नगरपालिका के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,जिला प्रभारी गोलू तिवारी और प्रदेश कार्यसिमिति सदस्य जितेंद्र सुराना,भाजपा जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी आकाश मेहता,एवं युवा मोर्चा के सभी 10 मंडल के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे