कोण्डागांव

कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक लता का किया स्वागत
27-Dec-2023 9:17 PM
कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक लता का किया स्वागत

कर्मचारी हित सहित स्वच्छ -सुव्यवस्थित कोण्डागांव के एक्शन प्लान पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला कोण्डागांव के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल एवं जिला सचिव ऋ षिदेव सिंह के नेतृत्व में कोण्डागांव विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी का उनके निज आवास में पुष्प गुच्छ एवं माला भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।  
       
 स्वागत कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों के परिचय उपरांत लता उसेंडी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हित में कार्य करते हुए कोण्डागांव के सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने एवं स्वच्छ कोण्डागांव के सपने को साकार करने हेतु सभी से आहृवान किया। विधायक ने कोण्डागांव के एक्शन प्लान पर चर्चा करते हुए समय-समय पर आवश्यक सुझाव देने की अपेक्षा की।

स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल, जिला सचिव ऋषिदेव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीनिवास नायडू, प्रदेश व जिला पदाधिकारी निर्मल शार्दूल, संजय ठाकुर, शिवराज सिंह ठाकुर, पवन साहू, अजय सिंह, अनिल वैद्य, अजय श्रीवास्तव, सुरेश घाटोडे,  कवलसाय मरकाम, चमनलाल वर्मा, नरेंद्र नायक, महेंद्र पाण्डेय, वेणु गोपाल राव, ताहिर खान, रामलाल नेताम, शीतल कोर्राम, संजय कुमार राठौर, मालती ध्रुव,नरेश ठाकुर, मन्नाराम नेताम, इरशाद अंसारी, अनुप विश्वास, शिव तिवारी, संतोष सिंह, टी.एंकट राव, राजेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट