कोण्डागांव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप पहुंचे कोण्डागांव, भव्य स्वागत
24-Dec-2023 9:57 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप पहुंचे कोण्डागांव, भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव, 24 दिसंबर।
जगदलपुर विधायक किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप को छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में चौथी बार शामिल किया गया है। 

दोनों ही पदाधिकारी पद ग्रहण करने के बाद पहली बार 24 दिसंबर की देर शाम कोण्डागांव पहुंचे। पहली बार कोण्डागांव पहुंचने पर उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में रायपुर नाका से भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल सदन तक बाइक रैली भी निकाली गई।

 विगत 5 साल विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर छत्तीसगढ़ के सत्ता में काबिज हो चुकी है। सत्ता के साथ जिमेदारियो और पार्टी में पदो का भी वितरण शुरू हो चुका है।

इसी कड़ी में जगदलपुर विधायक किरण देव को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पदग्रहण के बाद दोनों ही पदाधिकारी का आज कोण्डागांव में प्रथम नगर आगमन हुआ। जिसके कार्यकर्ताओं ने इनका जोशीला अंदाज दिखा।


अन्य पोस्ट