कोण्डागांव

प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण व कैबिनेट मंत्री केदार का केशकाल में भव्य स्वागत
24-Dec-2023 9:51 PM
प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण व कैबिनेट मंत्री केदार का केशकाल में भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 24 दिसंबर।
जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशकाल पहुंचे, साथ ही कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे । इस दौरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

केशकाल पहुंचने से पूर्व केशकाल घाटी में स्थित तेलिन सती माई के मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद केशकाल स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कल 25 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म उत्सव पर 2 साल की बकाया बोनस राशि सभी किसानों को जारी किया जाएगा।  साथ ही सरकार बनते ही 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास भी दिए गया है। 

आगे कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना को पूरा करेंगे और चुनाव के दौरान जितने भी घोषणा पत्र जारी किए थे उन सभी मांगों को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। 21 सौ प्रति एकड़ धान खरीदी करने की व 31 सौ समर्थन मूल्य देने की जो बात कही गई थी उन सभी मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।


अन्य पोस्ट