कोण्डागांव

बोरई-घुटकेल में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, बच्चों को खेलकिट
22-Dec-2023 9:22 PM
बोरई-घुटकेल में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम, बच्चों को खेलकिट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव,  22 दिसंबर।
  188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा बोरई एवं घुटकेल में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

भवेश चौधरी, कमाण्डेंट 188 बटा. केरिपु बल के निर्देशन में ओमप्रकाश विश्नोई सहा. कमाण्डेंट जी./188 समवाय केरिपुबल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बोराई और घुटकेल में 21 दिसंबर को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके दौरान कन्या आश्राम बोराई, पूर्व माध्यमिक शाला बोरई, पूर्व माध्यमिक शाला घुटकेल के बच्चों को फुटबॉल, कैरम बोर्ड,चेस बोर्ड और बैडमिंटन का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोरई के सरपंच किरण भोमर और ग्राम पंचायत घुटकेल के सरपंच जागेश्वर धु्रव, और कन्या आश्राम के प्रधान अध्यापिका अम्बिका मरकाम एवं शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं एवं केरिपु बल के अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवान उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री विश्नोई ने आम जनता को यह संदेश दिया कि केरिपु बल के जवान आप सभी की सुरक्षा के लिए है तथा आपकी मदद के लिए हमेषा तत्पर है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच भाईचारे का सम्बन्ध स्थापित करना है, जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों में केरिपुबल के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है। सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं गांव को स्वच्छ रखने की सलाह दी गई। साथ ही साथ गांव के युवा छात्रों को बल में भर्ती होने हेतु भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम के लिए पंचायत बोरई और घुटकेल के सरपंच ने केरिपु बल को सादर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट