कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा थाना विश्रामपुरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
गुरुवार को थाना विश्रामपुरी का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने किया। थाना के समस्त अभिलेखों, मालखाना एवं उपलब्ध आम्र्स एम्युनेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश व सुझाव दिये। तत्पश्चात् पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लगाया गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं का समाधान जल्द ही करने हेतु आश्वासन दिया गया एवं मजबूत पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
थाना परिसर का भ्रमण कर अधिकारी/कर्मचारी आवास का निरीक्षण भी किया गया तथा पुराने एवं जर्रर आवास की मरम्मत एवं दुरूस्त करने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री भूपत सिंह धनेश्री ,थाना प्रभारी संजय वट्टी स्टेनो डी.पी.नाग व थाना के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।